होम एलन मस्क का बड़ा धमाका, Grok AI में आया तूफानी फीचर, फोटो से बनेगा धुआंधार वीडियो, आवाज़ भी लगेगी एकदम असली

यूथतकनीकी Alert Star Digital Team Nov 10, 2025 07:42 PM

एलन मस्क का बड़ा धमाका, Grok AI में आया तूफानी फीचर, फोटो से बनेगा धुआंधार वीडियो, आवाज़ भी लगेगी एकदम असली

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने अपने Grok AI मॉडल में एक शानदार नया फीचर जोड़ा है, जो टेक जगत में धूम मचा रहा है। इस नए AI-पावर्ड फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी इमेज (तस्वीर) को बहुत ही आसान स्टेप्स में एक आकर्षक शॉर्ट वीडियो में बदल सकेंगे।

एलन मस्क का बड़ा धमाका, Grok AI में आया तूफानी फीचर, फोटो से बनेगा धुआंधार वीडियो, आवाज़ भी लगेगी एकदम असली

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने अपने Grok AI मॉडल में एक शानदार नया फीचर जोड़ा है, जो टेक जगत में धूम मचा रहा है। इस नए AI-पावर्ड फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी इमेज (तस्वीर) को बहुत ही आसान स्टेप्स में एक आकर्षक शॉर्ट वीडियो में बदल सकेंगे। यह फीचर लाइव होते ही यूजर्स ने तुरंत इससे वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। मस्क ने खुद भी एक वीडियो साझा करते हुए इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है।

ऐसे काम करेगा इमेज से वीडियो बनाने वाला फीचर

एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका बताते हुए लिखा: "किसी भी इमेज को वीडियो में बदलने के लिए इस पर लॉन्ग प्रेस करें। इसके बाद प्रॉम्प्ट को कस्टमाइज करने अपनी इमेजिनेशन को क्रिएट करें।" मस्क ने अपनी टाइमलाइन पर एक AI-जनरेटेड वीडियो भी शेयर किया, जिसे इस नए टूल की मदद से बनाया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, xAI ने यह नया 'ग्रोक इमेजिन' (Grok Imagine) नाम का फोटो और वीडियो जनरेशन टूल रोल आउट किया है। इसे सीधे एक्स (X) प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यूजर्स एक्स पर ही इस टूल को एक्सेस कर सकते हैं और अपनी पसंद की किसी भी इमेज से शॉर्ट वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।

Grok 4 हुआ फ्री, OpenAI ने भी किया बड़ा ऐलान

हाल ही में xAI ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए अपने पावरफुल Grok 4 मॉडल को फ्री करने का ऐलान किया था। अब यूजर्स इसे मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं, हालांकि फ्री यूजर्स को प्रतिदिन प्रॉम्प्ट और क्वेरीज की एक सीमित संख्या ही मिलती है। इसकी तुलना में, पेड यूजर्स को ज्यादा प्रॉम्प्ट और तेज रिस्पॉन्स टाइम की सुविधा मिलती है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से कई बड़ी कंपनियां अपने AI टूल्स को फ्री करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में OpenAI ने भी भारत में अपने ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन को एक साल के लिए मुफ्त करने का ऐलान किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)