होम कल होगा बिहार में अंतिम चरण का महासंग्राम, 122 सीटों पर दांव पर दिग्गजों की किस्मत, मतदान से पहले जानें पूरी डिटेल
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अब मतदाताओं की बारी है, जो मंगलवार, 11 नवंबर को 122 विधानसभा सीटों पर वोट डालेंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था,
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अब मतदाताओं की बारी है, जो मंगलवार, 11 नवंबर को 122 विधानसभा सीटों पर वोट डालेंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिससे दूसरे चरण में भी जोरदार भागीदारी की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.04% रहा, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 61.56% दर्ज किया गया। मीनापुर सीट पर सर्वाधिक 77.54% वोटिंग हुई थी।
दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों में वोट डाले जाएंगे। यह चरण पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा। इसके अलावा जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिले भी इसी चरण में मतदान करेंगे।
इस चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
यह चरण कई वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है। प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:
दूसरे चरण में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।