होम यूपी में वंदे मातरम अनिवार्य, CM योगी के फैसले पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- जबरदस्ती मुंह में लड्डू डाल दूं?

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2025 06:58 PM

यूपी में वंदे मातरम अनिवार्य, CM योगी के फैसले पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- जबरदस्ती मुंह में लड्डू डाल दूं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को अनिवार्य करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

यूपी में वंदे मातरम अनिवार्य, CM योगी के फैसले पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- जबरदस्ती मुंह में लड्डू डाल दूं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को अनिवार्य करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। योगी आदित्यनाथ के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अब पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

"हम जन गण मन सुनेंगे," अखिलेश ने उठाए सवाल

वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के फैसले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि, "हम जनगण मन सुनेंगे... अभी एक बच्चा आया था मैं उसे मिठाई देना चाहता था लेकिन उसने कहा मुझे केक चाहिये। मैं क्या जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल दूं?"

अखिलेश यादव ने इस फैसले को आजादी के मूल्यों से जोड़ते हुए आगे कहा, "एक छोटा बच्चा जो कुछ नहीं जानता, हमनें देश क्यों आजाद करवाया? क्योंकि हम आजादी चाहते थे, ताकि हमारा अपना संविधान हो।"

"संविधान निर्माताओं ने क्यों नहीं किया अनिवार्य?"

सपा प्रमुख ने इस बहस को संविधान निर्माण के समय से जोड़ते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा, "ये बहस आज हम कर रहे हैं, क्या उस समय जो संविधान के निर्माता थे उन्होंने बहस नहीं की? इसीलिये राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया। अगर यही होता कि इसे गाना ही गाना है तो क्यों अनिवार्य नहीं किया गया? उन्होंने चॉइस छोड़ दी थी।"

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि, "भाजपाइयों से कई बार पूछा गया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत क्या है तो नहीं जानते थे। भाजपाई राष्ट्रगीत गा नहीं पाए।"

महंगाई और आधार कार्ड के मुद्दे पर सरकार को घेरा

पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से SIR (स्कूलों में) में आधार कार्ड नहीं मानने का मुद्दा उठाया, तो उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और आधार को मनवाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने किसान और महंगाई के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसान आज भी परेशान हैं, खाद कहीं मिलती नहीं, जबकि सरकार दावा करती है कि खाद उपलब्ध है। महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा: "सोचिए महंगाई इन्होंने कहां पहुंचा दी, गाड़ियां महंगी, घर मकान महंगा, सोना भी महंगा, सोना इकट्ठा कर रही है बीजेपी।" उन्होंने कहा कि सरकार राशन पाने वालों की पर कैपिटा इनकम बताने को भी तैयार नहीं है।

"झूठ, इमोशंस और डर पर चल रही है सरकार"

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "यह सरकार झूठ पर चल रही है, इमोशंस पर चल रही है, डराकर सरकार चल रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि, "एक भी अधिकारी जो इलेक्शन देखता है उसमें कोई भी PDA परिवार का नहीं है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)