होम भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में किया भगवान की तस्वीर का अपमान

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Apr 9, 2023 10:30 PM

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में किया भगवान की तस्वीर का अपमान

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में किया भगवान की तस्वीर का अपमान

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में किया भगवान की तस्वीर का अपमान

शाहजहांपुर। कहते हैं कि भगवान राम के नाम पर और उनकी कृपा से भाजपा ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। सत्ता मिलने के बाद अब कुछ भाजपा नेताओं ने भगवान का भी अपमान करने में कोई कसर बाकी नही रखी।         यूपी के शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने सम्मान बतौर फ्रेम में लगी भगवान की तस्वीरे विधायकों और नेताओं को दी थीं। लगभग 194 करोड़ की परियोजनाओं की चमक के आगे नेता भगवान की तस्वीरों को कुर्सी से लेकर टेबल पर भी जगह नही दे सके। सभी ने उन तस्वीरों को जमीन पर रख दिया। हैरत तब तो गई जब भाजपा जिलाध्यक्ष के पैरों पर ही वही भगवान की तस्वीर गिरी और उन्होंने फौरन उठाकर फिर उसी जगह रख दिया। 

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के कांट क्षेत्र में एक कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण का आयोजन किया गया। जिसमें लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 194 करोड़ रुपये की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। दोनो मंत्रियों को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया गया और विधायकों और नेताओं को फ्रेम में लगी भगवान राधा कृष्ण की तस्वीरे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनको फूल और गुलदस्ते भी दिए गए। अब नेताओं ने उन गुलदस्तों को तो बहुत ही संभालकर अपनी कुर्सी के सामने वाली टेबल पर रख दिया। लेकिन भगवान की तस्वीरों को इतना सम्मानजनक स्थान नही मिल पाया। उन्होंने उन तस्वीरों को नीचे टेबल के सहारे भगवान की तस्वीरों को टिका खड़ा कर दिया। हैरत की बात ये है कि एक जगह पर भाजपा जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा और तिलहर विधानसभा की विधायक सलोना कुशवाहा बैठी थीं। जिलाध्यक्ष ने भी भगवान की तस्वीर को अपने पैरों के आगे नीचे टेबल के सहारे टिका दिया। उसके बाद वही भगवान की तस्वीर उनके पैरों पर ही गिर गई, लेकिन इससे उनको कोई फर्क नही पड़ता दिखा। उन्होंने वही भगवान की तस्वीर को फिर से उठाकर अपने पैरों के आगे टिका दिया। अगर कोई अन्य किसी पार्टी का नेता इस तरह का कृत्य करता तो वह बहुत बड़ा मुद्दा भाजपा द्वारा तथा अन्य हिंदू संगठनों द्वारा बना दिया जाता। और बनाया जाना भी चाहिए क्योंकि भगवान राधा-कृष्ण की फोटो का अपमान करना समस्त हिंदू जाति के मान सम्मान एवं भावना को ठेस पहुंचाना है। 

जिस समय भगवान राधा कृष्ण की फ्रेम में लगी तस्वीर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के पैरों के उपर गिरी। तब पास में ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज भी बैठी थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)