होम शाहजहाँपुर: लोकनिर्माण विभाग द्वारा 19465.33 लाख की 55 परियोजनाओं का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2023 10:40 PM

शाहजहाँपुर: लोकनिर्माण विभाग द्वारा 19465.33 लाख की 55 परियोजनाओं का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

शाहजहाँपुर: लोकनिर्माण विभाग द्वारा 19465.33 लाख की 55 परियोजनाओं का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

शाहजहाँपुर: लोकनिर्माण विभाग द्वारा 19465.33 लाख की 55 परियोजनाओं का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास एवम लोकार्पण

शाहजहांपुर। (आसिफ अली) यूपी के शाहजहांपुर में 194 करोड़ रुपये की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम में पहुंचकर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि, लोकनिर्माण विभाग की कुछ जानकारी उनको भी हो गई है। सड़कों के लिए नई मशीने आई हैं। सड़कों से चोरी और घोटाला नही होने दिया जाएगा। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि, सपा सरकार में इतना विकास नही होता। पहले की सरकारों में सिर्फ गुंडागर्दी थी।

कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि, अब उन लोगों को कुछ न कुछ तो कहना है। अगर देखा जाए तो, जनता उनकी बातों को न तो सुनती है और न ही सीरियस लेती है, न उनकी बात में ऐसा कोई तथ्य है या एसी कोई वजनदारी है। लोगों को पता है कि मोदी और योगी देश और प्रदेश के लिए वरदान हैं। पिछले छह वर्षो में भाजपा के लिए लोगो का विश्वास बढ़ा है। हमारी नीतियां ऐसी हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी। इस सरकार ने गुंडागर्दी को खत्म कर विकास के पहिये को तेजी से घुमाया है। बस यही चाहते हैं कि सब सुरक्षित रहें। 

जितिन प्रसाद ने कहा कि सब देख सकते हैं गंगा एक्सप्रेस-वे में जलालाबाद से शाहजहांपुर और गांव की सड़के बनी ही है। सरकार पूरी तरह से विकास की ओर है। बड़ी सड़कों के साथ गांव की सड़के भी बनाई जा रही है। योगी और मोदी सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। कहीं पर भी गुणवत्ता के साथ समझौता नही किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि हमें भी सड़क निर्माण की जानकारी हो गई है। ऐसी ऐसी मशीने लगा दी जाएगी कि सड़कों से चोरी और घोटाला नही होने देंगे। पहले की सरकार में परियोजनाएं आती थीं, लेकिन उसके लिए आने वाले धन का चंद लोग बंदरबांट कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा होने नही दिया जाएगा।         जिन कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है वह ग्राम सिमरिया सहसपुर एवं ववक्करपुर के बीच गरई नाला पर लघु सेतु निर्माण, ग्राम खमरिया पर्वतपुर के बीच गरई नाला पर लघु सेतु की लागत रू0. 751.11 लाख, विशेष मरम्मत/नवीनीकरण के अंतर्गत 30 कार्य लम्बाई 55.03 किमी0 व लागत रू0. 1076.15 लाख, पुर्ननिर्माण के 02 कार्य लम्बाई 2.00 किमी0 व लागत रू0. 62.37 लाख का शिलान्यास तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 01 लघु सेतु लागत रू0. 70.73 लाख, विशेष मरम्मत/नवीनीकरण के अन्तर्गत 18 कार्य लम्बाई 20.63 किमी0 व लागत रू0. 542.17 लाख तथा व नवनिर्माण का 01 कार्य लम्बाई 3.00 किमी0 व लागत रू0. 227.06 लाख है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)