होम सी.एम.एस. में होगा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव ,उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2023 08:52 PM

सी.एम.एस. में होगा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव ,उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे उद्घाटन

सी.एम.एस. में होगा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव ,उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे उद्घाटन

सी.एम.एस. में  होगा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव ,उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे  उद्घाटन

लखनऊ, 9 अप्रैल। नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2023) का भव्य उद्घाटन कल 10 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9.00 बजे शिक्षात्मक-साँस्कृतिक के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे। बाल फिल्मोत्सव का शुभारम्भ गैब्रिएला गार्सिया मदीना द्वारा निर्देशित अमेरिकी बाल फिल्म ‘बर्टी द ब्रिलियन्ट’ से होगा। नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2023) का आयोजन 10 से 18 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस बाल फिल्मोत्सव में  बच्चों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास हेतु 104 देशों की लगभग 612 शिक्षात्मक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। फिल्म फेस्टिवल में रोजाना दो शो होंगे जिसमें प्रथम शो प्रातः 9.00 बजे से एवं दूसरा शो दोपहर 12.00 बजे से होगा। श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सभी के लिए पूर्णतया निःशुल्क है एवं लखनऊ के सभी स्कूलों के बच्चे, युवक, माता-पिता, अभिभावक व शिक्षक ‘प्रथम आगत प्रथम स्वागत’ के आधार पर बाल फिल्में देखने के लिए आमंत्रित हैं। बाल फिल्मों का प्रदर्शन सी.एम.एस. कानपुर रोड के मेन आडिटोरियम के अलावा सात मिनी ऑडिटोरियम में एक साथ किया जायेगा एवं विदेशी बाल फिल्मों का हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण भी साथ-साथ दिखाया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)