होम अडानी केस में शरद पवार ने सहयोगियों को असमंजस में डाला, पहले भी कई बार चौंका चुके हैं NCP चीफ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2023 09:51 PM

अडानी केस में शरद पवार ने सहयोगियों को असमंजस में डाला, पहले भी कई बार चौंका चुके हैं NCP चीफ

अडानी केस में शरद पवार ने सहयोगियों को असमंजस में डाला, पहले भी कई बार चौंका चुके हैं NCP चीफ

अडानी केस में शरद पवार ने सहयोगियों को असमंजस में डाला, पहले भी कई बार चौंका चुके हैं NCP चीफ

अडानी समूह के बारे में हिंडनबर्ग की शोध रिपोर्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की समिति का पक्ष लेने संबंधी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के बयान ने जेपीसी जांच की मांग कर रही कांग्रेस के लिए विचित्र स्थिति पैदा कर दी है।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है पवार का रुख सरकार को निशाना बना रहे विपक्ष से अलग दिखाई दे रहा है। पवार ने हाल में एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की तुलना में उच्चतम न्यायालय की समिति अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी। हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति का जांच का दायरा बहुत सीमित है और यह "प्रधानमंत्री मोदी तथा अरबपति व्यवसायी के बीच गहरी सांठगांठ को सामने नहीं ला सकती।''

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पवार के रुख से महाराष्ट्र के साथ-साथ देशभर में विपक्षी एकता में दरार नहीं आएगी। यह कोई पहला अवसर नहीं है जब पवार ने लगभग छह दशकों के अपने राजनीतिक जीवन में अपने सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों को भी अपने राजनीतिक रुख से परेशान किया हो। ऐसे समय में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी आक्रामक रूप से दिवंगत हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर को निशाना बना रहे हैं, तो पवार का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सावरकर द्वारा किए गए बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)