होम शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री की फटकार का भी अधिकारी पर नहीं कोई असर, नहीं करवाई पुनः मरम्मत, अधिकतर सड़कें खोदकर डाल दी गई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 7, 2023 11:13 PM

शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री की फटकार का भी अधिकारी पर नहीं कोई असर, नहीं करवाई पुनः मरम्मत, अधिकतर सड़कें खोदकर डाल दी गई

शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री की फटकार का भी अधिकारी पर नहीं कोई असर, नहीं करवाई पुनः मरम्मत, अधिकतर सड़कें खोदकर डाल दी गई

शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री की फटकार का भी अधिकारी पर नहीं कोई असर, नहीं करवाई पुनः मरम्मत, अधिकतर सड़कें खोदकर डाल दी गई

शाहजहांपुर।(आसिफ अली) मंत्री की फटकार का भी अधिकारियों पर कोई असर नही दिख रहा है। शहर की सभी सड़कें खोदकर डाल दी गई हैं। लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर रोड का तो हाल बेहाल है। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत कराना जिम्मेदार अधिकारी भूल गए। जबकि एक बैठक में जल निगम के अधिकारी को मंत्री ने कड़ी फटकार लगाते हुए शहर की खुदी हुई सड़क को ठीक करवा कर कार्य को खत्म करने का 15 दिन का समय दिया था। बावजूद इसके रोड को ठीक नही कराया गया। इस रोड को बनवाने के लिए पुलिस विभाग तक ने नगर निगम से लेकर जल निगम को पत्र लिखा है। वहीं जल निगम एक्सईएन (शहर) जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं और जल्द कार्य को पूरा कराने की बात कर रहे हैं।

शहर की सड़कों को खोदकर सीवर लाइन डालने का कार्य जल निगम को दिया गया था। पिछले कई महीने से शहर की सड़कों को खोदकर सीवर लाइन का कार्य शुरू किया गया। शहर के मुख्य रोड से लेकर तमाम गलियों में खुदाई हुई। सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद खोदी हुई रोड को वैसा ही छोड़ दिया गया। शहर में सबसे व्यस्त लाल इमली का चौराहा कहा जाता है। उस रोड पर सीवर लाइन का कार्य पूरा हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन खोदी हुई रोड की मरम्मत कराना जिम्मेदार अधिकारी भूल गए। अब उस रोड से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गढ्ढों में वाहनों के पहिये जाने और बजरी पर वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो रहे हैं। उस रोड पर स्थित तमाम दुकानदारों के कारोबार बेकार हो गए, लेकिन जल निगम के अधिकारी उस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। यहां तक कि, अब पुलिस विभाग ने भी रोड की मरम्मत कराने के लिए नगर निगम और जल निगम को पत्र लिखा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी के कान पर जूं नही रेंग रहीहै।

 

खास बात ये है कि, 11 मार्च को भाजपा सांसद अरुण सागर की अध्यक्षता में में दिशा की बैठक की गई थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री सहित बहुत से अधिकारी भी मौजूद थे। उस बैठक में खासतौर पर सीवर लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के कार्य का ब्योरा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी पूछा था। मरम्मत का कार्य न होने पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता जल निगम सिटी को जमकर फटकार लगाई थी और मरम्मत के कार्य को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। मंत्री के दिए समय के अनुसार, 26 मार्च तक खोदी गई सड़क के मरम्मत का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, बावजूद इसके 7 अप्रैल तक जल निगम शहर लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर वाले रोड की मरम्मत का कार्य पूरा नही करा सका। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अधिशासी अभियंता जल निगम (शहर) ठेकेदार से मोटा कमीशन ले रहे हैं और ठेकेदार को उसकी इच्छा से कार्य करने की छूट दे रहे हैं।

भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि, बैठक में अधिकारी को खोदी गई सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने का एक समय दिया था, लेकिन समयानुसार कार्य को पूरा नही कराया जा सका है। संबधित पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)