होम शाहजहांपुर में जिला योजना समिति की बैठक में 2022-23 के लिए 45 विभागों को परिव्यय का 46312 लाख रुपए सर्वसम्मति से किया गया अनुमोदित
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक शाहजहांपुर में संपन्न
शाहजहाँपुर। यूपी के राज्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 45 विभागों का 46312 लाख रू0 का परिव्यय सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
इन विभागों में कृषि विभाग ,गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विकास, सहकारिता,वन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम, भूमि सुधार, पंचायतीराज, सामुदायिक विकास (ग्राम्य विकास), निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई, अतिरिक्त उर्जा श्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग सड़क एवं पुल, पर्यावरण, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रावैधिक शिक्षा प्रादेशिक विकास दल, खेलकूद, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य (एलोपैथी), परिवार कल्याण, होम्योपैथिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, पूल्ड आवास, ग्रामीण आवास नगर विकास (नग० पेयजल योजना ), अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण (सामान्य जाति) जन जाति कल्याण, सेवायोजन, शिल्पकार प्रशिक्षण (आई०टी०आई०), समाज कल्याणदिव्यांग जन शसक्तीकरण, महिला कल्याण, पुष्टाहार शामिल रहे। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर राजकीय इण्टर कालेजों में पुस्ताकलायों की स्थापना हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा की माननीय जनप्रतिनिधियो से प्राप्त सुझावों पर शीघ्रता से कार्यवाही करते हुये उन्हे अवगत कराया जाये। विभिन्न विभागों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की फोटोग्रफी/वीडियोंग्राफी भी कराये जाने के निर्देश भी प्रभारी मंत्री ने दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में खेलों के प्रसार हेतु प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किये जाएँ तथा पात्र लोगों को ही खेल किट का वितरण कराया जाय। उन्होंने विद्युत् विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराये जाने हेतु निर्देश दिए। जनप्रतिनिधि गणों द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना, मोटराइज्डट्राई साइकिल का वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी सुझाव दिए गये, जिस पर प्रभारी मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, सांसद अरूण कुमार सागर, सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, विधायक पुवांया चेतराम, विधायक कटरा वीर क्रिम सिंह,. विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, सदस्य विधान परिषद्, सुधीर गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डीपीएस राठौर सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जिला योजना समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।