होम सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में कृषकों के हित में आलू आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाए जाने तथा उपज का लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग संसद में रखी

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 23, 2023 10:22 PM

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में कृषकों के हित में आलू आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाए जाने तथा उपज का लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग संसद में रखी

सांसद अरुण सागर ने कहा कि वर्तमान समय में लागत मूल्य से भी अधिक कम पर आलू बिक रहा है, जिस कारण क्षेत्र के किसान आलू की उपज का लाभकारी मूल्य न मिलने की वजह से काफी परेशान है तथा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में कृषकों के हित में आलू आधारित फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगाए जाने तथा उपज का लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग संसद में रखी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण कुमार सागर ने नई दिल्ली संसद भवन में सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन सूचना के तहत कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर की तिलहर, सदर, पुवायां, जलालाबाद, तथा कलान तहसीलों में आलू की काफी अधिक फसल होती है तथा क्षेत्र के किसानों की जीविका का एकमात्र सहारा आलू की उपज ही है। लेकिन वर्तमान समय में लागत मूल्य से भी अधिक कम पर आलू बिक रहा है, जिस कारण क्षेत्र के किसान आलू की उपज का लाभकारी मूल्य न मिलने की वजह से काफी परेशान है तथा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सांसद अरुण सागर ने कहा कि मेरा सरकार से अनुरोध है कि आलू उत्पादकों के हित में शाहजहांपुर जनपद में आलू आधारित एक फूड प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित किए जाने के साथ-साथ आलू के निर्यात हेतु संभावित कदम उठाने की कृपा करें, जिससे क्षेत्र के आलू किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)