होम योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 19, 2022 09:27 PM

योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में पर्यटन विकास को खास तवज्जो देते हुए आगरा, मथुरा, प्रयागराज व लखनऊ में हेलीपोर्ट विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा नियमावली में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण कोटा तय कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी। जयवीर सिंह ने बताया कि आगरा, मथुरा, प्रयागराज में पर्यटन विकास के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। यह काम पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों से कराया जाएगा। इसके लिए पांच-पांच करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं।
लखनऊ के रमाबाई पार्क में बनेगा हेलीपोर्ट
इसके अलावा लखनऊ के रमाबाई आम्बेडकर के पास बने पक्के हेलीपैड स्थल व अन्य सुविधाओं का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया गया है। हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। हरिद्वार के अलकनंदा गेस्ट हाउस परिसर में ही में 3000 वर्गमीटर पर बनाया गया भागीरथी गेस्ट हाउस उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को हस्तांरित करने का निर्णय हुआ है। अलकनंदा गेस्ट हाउस को पहले ही उत्तराखंड को देने का निर्णय हो चुका है। पर्यटन विकास निगम अब दस 10 करोड़ रुपये तक के काम करेगा। उसे कार्यदायी संस्था के रूप में काम करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)