होम भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र डीएम और गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2022 09:10 PM

भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र डीएम और गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र डीएम और गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी का एक्शन, सोनभद्र डीएम और गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद एक्शन में आए सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई का असर दिखने लगा है। यूपी में भ्रष्टाचार को लेकर घिरे अधिकारियों पर योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को सीएम योगी ने एक आईएएस और एक आईपीएस अफसर को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अफसरों पर भ्रटाचार के आरोप लगे हैं। दोनों अफसरों की शिकायतें विधानसभा चुनाव से पहले भी हो चुकी हैं। सीएम योगी की इस कार्रवाई से यूपी के अन्य अफसरों में हड़कंप मचा है।


यूपी के लापरवाह और आपराधिक प्रवृत्ति वाले अफसरों के खिलाफ सीएम योगी एक्शन में आ गए हैं। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक मामलों के दोस्ती दो अफसरों पर गाज गिरा दी है। सीएम योगी ने सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि यूपी सरकार ने सोनभद्र के जिलाधिकारी टी के शिबू और एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों अफसरों पर जनता से जुड़े कार्यों में कथित लापरवाही बरतने और अपराध नियंत्रण नहीं कर पाने के आरोप लगे थे। सोनभद्र डीएम टीके शिबू पर के खिलाफ विधानसभा चुनाव से पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)