होम हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? मंत्री ने किया मांग का समर्थन, बोले- जनमत संग्रह हो सकता है

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2022 09:02 PM

हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? मंत्री ने किया मांग का समर्थन, बोले- जनमत संग्रह हो सकता है

हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? मंत्री ने किया मांग का समर्थन, बोले- जनमत संग्रह हो सकता है

हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? मंत्री ने किया मांग का समर्थन, बोले- जनमत संग्रह हो सकता है

मंत्री प्रेम अले ने काठमांडू में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की दो दिवसीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग पर विचार किया जा सकता है
हिंदू राष्ट्र बनेगा नेपाल? मंत्री ने किया मांग का समर्थन, बोले- जनमत संग्रह हो सकता है 
विभिन्न वर्गों द्वारा सालों की जा रही मांग को देखते हुए अब नेपाल के एक मंत्री ने भी देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का समर्थन किया है। नेपाल सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर अधिकतर आबादी इसके पक्ष में है तो इसे जनमत संग्रह के माध्यम से किया जा सकता है।पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रेम अले ने काठमांडू में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की दो दिवसीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग पर विचार किया जा सकता है और अगर ऐसी मांग आती है तो वह ‘‘एक रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।’’मंत्री अले यहां कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन द्वारा उठाई गई मांग का जवाब दे रहे थे। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में नेपाल, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन सहित 12 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)