होम मोदी-शाह और योगी के खिलाफ कव्वाल शरीफ की विवादित टिप्पणी,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2022 08:53 PM

मोदी-शाह और योगी के खिलाफ कव्वाल शरीफ की विवादित टिप्पणी,

मोदी-शाह और योगी के खिलाफ कव्वाल शरीफ की विवादित टिप्पणी,

मोदी-शाह और योगी के खिलाफ कव्वाल शरीफ की विवादित टिप्पणी,

एक कव्वाल गायक हैं, जिनका नाम नवाज शरीफ है। मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवां कस्बे में उर्स के दौरान इनका एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भड़काऊ टिप्पणी कर दी। अब इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। कव्वाल नवाज शरीफ ने मोदी, योगी और अमित शाह के खिलाफ 28 मार्च को यह टिप्पणी की थी। विवादित टिप्पणी में कव्वाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम लिया था। शिकायत मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस इस मामले में कव्वाल की तलाशी शुरू कर दी है। कव्वाल नवाज शरीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्या कुछ कहा गया है अब हम आपको यह बताते हैं। वीडियो में शरीफ को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हैं हम हैं, लेकिन ये हैं कौन? अगर गरीब नवाज चाह ले तो पता ही नहीं चलेगा कि हिन्दुस्तान कहां पर बसा था, कहां पर है।’’ ताज्जुब की बात तो यह है कि कव्वाल नवाज शरीफ मंच से उटपटांग बातें कर रहा है और सामने बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई बीजेपी के लो लोग भी शामिल थे।वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कव्वाल शरीफ प्रकरण में केस दर्ज हो चुका है और हमारी पुलिस की दो टीमें उन्हें राउंड अप करने के लिए कानपुर में हैं। ऐसे लोगो से मेरा यही कहना है कि लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल, राष्ट्रविरोध का दिल से निकाल दें खयाल। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि शरीफ एवं इस कार्यक्रम के आयोजक उर्स ईदगाह कमेटी मनगवां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शरीफ को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम को उत्तरप्रदेश भेजा गया है। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने शरीफ की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)