होम जेलेंस्की का बड़ा बयान कहा रूस के हर हमले का जवाब देने को तैयार है यूक्रेन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 31, 2022 08:49 PM

जेलेंस्की का बड़ा बयान कहा रूस के हर हमले का जवाब देने को तैयार है यूक्रेन

जेलेंस्की का बड़ा बयान कहा रूस के हर हमले का जवाब देने को तैयार है यूक्रेन

जेलेंस्की का बड़ा बयान कहा रूस के हर हमले का जवाब देने को तैयार है यूक्रेन

कीव और चेर्नीहीव में पीछे हटने के वादे से मुकरा रूस

 

 

रूस की सेना ने कीव और एक अन्य शहर में अपने अभियान में कमी करने का वादा करने के महज कुछ घंटों बाद इन शहरों के आसपास के इलाकों में बमबारी की। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश के अन्य हिस्सों पर रूस के बढ़ते हमलों के बाद, युद्ध को खत्म करने के मकसद से वार्ता में कोई प्रगति होने की उम्मीद खत्म हो गयी है। रूसी सेना ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह ‘‘आगे बातचीत के अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने और आपसी विश्वास पैदा करने’’ के लिए राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्नीहीव के समीप अपने अभियान में कमी करेगी। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और पश्चिमी देशों ने इस पर गहरा संदेह व्यक्त किया था। इसके कुछ देर बाद ही यूक्रेन के अधिकारियों के चेर्नीहीव और कीव में तथा उसके आसपास घरों, दुकानों, पुस्तकालयों और अन्य असैन्य स्थलों पर बमबारी की खबर दी। 

क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जॉर्जिया और मोरक्को में तैनात अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। उनका मानना है कि इन्होंने यूक्रेन के पक्ष में समर्थन हासिल करने और रूस को आक्रमण के लिए दंडित करवाने को लेकर पर्याप्त कार्य नहीं किया। जेलेंस्की ने बुधवार की रात वीडियो संदेश में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि अगर हथियार नहीं दिला सकते, प्रतिबंध नहीं लगवा सकते, रूसी कारोबार पर पाबंदी नहीं लगवा सकते तो कृपया कोई और कार्य करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लातिन अमेरिका, मध्यपूर्व , दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका में हमारे लिए काम करने वालों से आने वाले कुछ दिनों में ठोस नतीजे का इंतजार कर रहा हूं।’’ जेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेन के दूतावासों के सैन्य अताशे से भी नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन की जीत में कूटनीतिक मोर्चा सबसे अहम मोर्चों में से एक है।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)