होम राज्यसभा में जाने को लेकर नीतीश कुमार ने साफ की स्थिति, बोले-व्यक्तिगत इच्छा नहीं

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Mar 31, 2022 08:59 PM

राज्यसभा में जाने को लेकर नीतीश कुमार ने साफ की स्थिति, बोले-व्यक्तिगत इच्छा नहीं

राज्यसभा में जाने को लेकर नीतीश कुमार ने साफ की स्थिति, बोले-व्यक्तिगत इच्छा नहीं

राज्यसभा में जाने को लेकर नीतीश कुमार ने साफ की स्थिति, बोले-व्यक्तिगत इच्छा नहीं

राज्यसभा में जाने की इच्छा को लेकर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। बुधवार को एक न्यूज चैनल से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे तीन सदनों का सदस्य रह चुके हैं। सिर्फ राज्यसभा बाकी है। इसी संदर्भ को लेकर गुरुवार को विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में पत्रकारों ने उनसे उनकी इच्छा जाननी चाही। 


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजनीति के शुरुआत में मैं क्षेत्रों में बहुत घूमा करता था। लोगों से मिलता रहता था। इसी दौरान मेरी एक ही इच्छा थी कि सांसद बनूं। वह मैं बन गया। इसके पहले विधायक भी मैं बना था। पुराना बाढ़ लोकसभा क्षेत्र में अपने पुराने साथियों से मुलाकात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि काफी दिनों से इसके लिये कार्यक्रम बना रहा था। अपने पुराने साथियों-सहयोगियों से मिलना चाहता था, पर समय नहीं मिल पाता था। इसी बीच में कोरोना का दौर आया। अब जाकर पुराने साथियों और वहां के लोगों से मिल रहा हूं। कुछ और क्षेत्र बाकी हैं, जहां आगे जाऊंगा। 

16 सालों से लोगों की सेवा कर रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 16 सालों से बिहार के लोगों की सेवा कर रहा हूं। इन 16 सालों में मैंने राज्य के हर तबके और सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया। किसी भी क्षेत्र को मैंने छोड़ा नहीं है। सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनाना। सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं। वर्ष 2006 के पहले और अब की स्थिति में राज्य में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। यह साफ दिखता है। पहले और आज के पटना में काफी फर्क आया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)