होम अखिलेश के सपने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, योगी बोले- भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2022 09:24 PM

अखिलेश के सपने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, योगी बोले- भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे

अखिलेश के सपने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, योगी बोले- भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे

अखिलेश के सपने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, योगी बोले- भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण ने उनके सपने में आते हैं और यह कहते हैं कि राज्य में सपा की सरकार बनेगी। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे। भगवान कृष्ण ने उन्हें ये भी जरूर कहा होगा कि जब तुम्हें सत्ता मिली थी तब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव के लिए कुछ नहीं कर पाए लेकिन वहां पर कंस को पैदा करके जवाहरबाग की घटना जरूर करवा दी थी।योगी ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि जब हम यहां पर खुद उपस्थित होकर इस विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहे हैं तो लखनऊ में कुछ लोगों के सपने में भगवान कृष्ण आ रहे होंगे और कह रहे होंगे कि अरे अपनी नाकामयाबियों पर अब तो रो जाओ। जो काम तुम नहीं कर पाए वो बीजेपी की सरकार ने ​कर दिया। वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पता नहीं उनके सपने में कृष्ण भगवान कैसे आ रहे हैं और सपने में कौन आ रहा होगा इसके डर से ही लोग विक्षिप्त होकर बयान दे रहे हैं। जनता उन्हें समझ चुकी है कि किस तरह से उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी और राम मंदिर का विरोध किया था।अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवाद का रास्ता ही असल में रामराज्य का मार्ग है। यादव ने दावा किया कि भगवान श्रीकृष्‍ण हर रात उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उन्होंने कहा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)