होम अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2022 09:15 PM

अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच

अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच

अखिलेश बोले- सपा की सरकार बनने पर सूचना विभाग के खर्च की होगी जांच

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक प्रचार के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह इसकी जांच कराएंगे। सपा मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा,‘‘सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है, इसके बजाय ‘लाल टोपी’ दिखाकर फर्क बताने वाले राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है।’’उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘सपा के सत्ता में आने पर यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग पर खर्च की गई और इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का इस्तेमाल अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए कर रही है।’’ उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया गया जबकि उनके बेटे ने जीप चढ़ाकर किसानों को कुचल दिया था। यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों पर नकेल कसने और अपराधियों को जेल भेजने का दावा किया और आरोप लगाया कि भाजपा में ‘जंगलराज’ की छूट है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)