होम बिना पिन और मोबाइल नेटवर्क के 200 तक का कर पाएंगे E-Pay, रिजर्व बैंक ने जारी की सुविधा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2022 08:49 PM

बिना पिन और मोबाइल नेटवर्क के 200 तक का कर पाएंगे E-Pay, रिजर्व बैंक ने जारी की सुविधा

बिना पिन और मोबाइल नेटवर्क के 200 तक का कर पाएंगे E-Pay, रिजर्व बैंक ने जारी की सुविधा

बिना पिन और मोबाइल नेटवर्क के 200 तक का कर पाएंगे E-Pay, रिजर्व बैंक ने जारी की सुविधा

अब आप बिना पिन और मोबाइल नेटवर्क के 200 रुपये तक का ई-पे कर पाएंगे। बता दें कि, भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेट या मोबाइल कनेक्टिविटी के बिना 200 रुपये तक के छोटे टिकट भुगतान करने की सुविधा दी है। आप भुगतान कार्ड, वॉलेट, और मोबाइल फोन सहित किसी भी सुरक्षित मिडियम के माध्यम से कर सकते है। RBI ने यह डिजीटल ट्राजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाया है। बता दें कि, गावों और कस्बों में भी डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिले इसके लिए RBI ने प्रति ट्राजैक्शन 200 रुपये तक का ऑफलाइन भुगतान की इजाजत दी है। इसकी कुल सीमा 2000 रुपये तक होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि ऑफलाइन ट्राजैक्शन दुकानदार, खरीदार और कार्ड से किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे ट्राजैक्शन में अतिरिक्त सत्यापन कारक (AFA) की भी जरूरत नहीं होगी। ऑफलाइन भुगतान के कारण ग्राहकों को sms अलर्ट बी कुछ देर बाद मिलेगा। केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि, देश के विभिन्न हिस्सों में सितंबर 2020 से जून 2021 तक पायलट आधार पर ऑफलाइन लेनदेन किया गया था। इसी को देखते हुए अब यह दोबारा शुरू किया जा रहा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)