होम यूपी: बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, छात्राएं हुई जख्मी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2022 09:19 PM

यूपी: बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, छात्राएं हुई जख्मी

यूपी: बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, छात्राएं हुई जख्मी

यूपी: बरेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, छात्राएं हुई जख्मी

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को यानी आज कांग्रेस की ओर से महिला मैराथन आयोजित किया गया था। लेकिन अब इस महिला मैराथन में भगदड़ मचने की खबर आई है। इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि काफी संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं। तभी कुछ छात्राएं दौड़ते वक्त गिर जाती हैं। इसके बाद कई दूसरी छात्राएं भी उनसे टकरा के उनके ऊपर गिर जाती हैं। इसके बाद आयोजनकर्ता छात्राओं की मदद से बच्चियों को उठाते हैं। कहा जा रहा है कि छात्राओं को हल्की चोटे भी आई हैं। आपको बता दें कि,इस

 हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने एक बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं मच सकती। यह तो बच्चियां हैं, यह इंसान की फितरत होती है। लेकिन मैं इसके लिए माफी मांगना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है। भगदड़ में घायल होने के बाद कम से कम तीन प्रतिभागियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

 

इसी तरह की एक मैराथन 28 दिसंबर को राज्य की राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई थी। यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महिलाओं ने पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में भाग लिया। दरअसल प्रियंका गांधी अपनी इन सारी कवायदों से उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का वादा भी किया है। इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल फोन समेत कई वादे किए हैं। प्रियंका गांधी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं तक पहुंचने के लिए हर कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)