होम सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमर शहीदों की चित्रकारिता संयोजित कर सौन्दर्यीकरण करवाने की की मांग संसद में रखी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Mar 16, 2023 09:53 PM

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमर शहीदों की चित्रकारिता संयोजित कर सौन्दर्यीकरण करवाने की की मांग संसद में रखी

सांसद अरुण सागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के लोकसभा क्षेत्र शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह तथा अशफाक उल्ला खान की जन्मस्थली है।

सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमर शहीदों की चित्रकारिता संयोजित कर सौन्दर्यीकरण करवाने की की मांग संसद में रखी

उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सांसद अरुण कुमार सागर ने नई दिल्ली संसद भवन में सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन अपने संसदीय क्षेत्र जनपद शाहजहाँपुर के अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 रामप्रसाद बिस्मिल,ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां की स्मृति और सम्मान में शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर अमर शहीदों की चित्रकारिता संयोजित करवा कर सौन्दर्यीकरण करवाने की समुचित कार्यवाही करने हेतु अपनी बात संसद पटल पर रखी। सांसद अरुण सागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के लोकसभा क्षेत्र शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह तथा अशफाक उल्ला खान की जन्मस्थली है। इन वीर सपूतों ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ऐसे क्रांतिकारियों के कारनामों से भरा हुआ है जिन्होंने अपनी चिंगारी से युवाओं को रोशन किया है और देश को एक नई दिशा दी है। आज रेल परिवहन देश का एक महत्वपूर्ण साधन है। देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक जाने हेतु लोग रेल की मदद लेते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जिनके नाम क्रांतिकारी या स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं, दरअसल देश की आजादी में कई लोगों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया लेकिन फिर भी लोग इनके बारे में कम जानते हैं। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है की हमारे देश के रेलवे स्टेशन ऐसे ही सेनानियों व उनके त्याग को हमेशा जिंदा रखने में मदद करते हैं। मेरा सदन के माध्यम से आपसे अनुरोध है की देश की 75वीं वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान की स्मृति और सम्मान में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर इन सभी को उनकी चित्र कारिता से संयोजित करवाया जाए और सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु समुचित कार्यवाही की जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)