होम शिवपाल यादव को मिलेगी आजम खान की कुर्सी, फिर से सपा में चाचा का बढ़ता जा रहा कद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2023 11:56 PM

शिवपाल यादव को मिलेगी आजम खान की कुर्सी, फिर से सपा में चाचा का बढ़ता जा रहा कद

शिवपाल यादव को मिलेगी आजम खान की कुर्सी, फिर से सपा में चाचा का बढ़ता जा रहा कद

शिवपाल यादव को मिलेगी आजम खान की कुर्सी, फिर से सपा में चाचा का बढ़ता जा रहा कद

मैनपुरी चुनाव में डिंपल की जीत के बाद एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का सपा में विलय होने के बाद शिवपाल सिंह यादव को पहले सपा में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया और अब उनको आजम खान की सीट पर भी बिठाने की तैयारी चल रही है।

सूत्रों की मानें तो यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद विधानसभा में होने वाले बजट सत्र के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बगल में शिवपाल यादव बैठे दिख सकते हैं। पहले इस सीट पर आजम खान बैठते थे, चूंकि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। अब यह सीट खाली है।

विधानसभा सदन में सपा अध्यक्ष के एक ओर अवधेश प्रसाद बैठते हैं तो दूसरी ओर की सीट आजम खान को शुरू में ही आवंटित की गई थी, लेकिन वह केवल सदन में शपथ ग्रहण करने अपने बेटे के साथ ही आए थे। मुलायम सिंह यादव के न रहने अखिलेश व उनके चाचा शिवपाल के बीच नजदीकी बढ़ गई है। अब अखिलेश की गैरमौजूदगी में सरकार को जवाब देने के लिए शिवपाल मोर्चा संभालेंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवपाल यादव का कद किस तरह से बढ़ता जा रहा है।

20 फरवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र

मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव में सैफई परिवार में उपजी एकता का असर अब बजट सत्र में देखने को मिल सकता है। विधानसभा बजट सत्र 20 फरवरी से हो सकता है। इस बजट सत्र रामचरितमानस मुद्दा बन सकता है, हालांकि सपा भी सरकार से जवाब करने के मूड में है। चाचा शिवपाल का कद बढ़ जाने से सपा को सरकार का विरोध करने में ज्यादा मजबूती मिलेगी।

अखिलेश के बगल में बैठेंगे चाचा

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में शिवपाल यादव की वापसी से यूपी की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। कभी अखिलेश के बगल में बैठने वाले आजम खान की जगह अब शिवपाल सिंह यादव बैठे नजर आएंगे। आजम खान की सीट खाली होने के बाद सपा ने ही शिवपाल यादव के लिए खाली सीट बदलने का अनुरोध किया गया था। सदन में चाचा और भतीजे की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। चाचा शिवपाल को आजम खान की सीट आवंटित करने की सपा ने तैयारी भी कर ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)