होम रविंद्र जडेजा ने पिच की आलोचना करने वालों का मुंह किया बंद, पहले दिन के बाद दिया ये बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2023 11:44 PM

रविंद्र जडेजा ने पिच की आलोचना करने वालों का मुंह किया बंद, पहले दिन के बाद दिया ये बयान

रविंद्र जडेजा ने पिच की आलोचना करने वालों का मुंह किया बंद, पहले दिन के बाद दिया ये बयान

रविंद्र जडेजा ने पिच की आलोचना करने वालों का मुंह किया बंद, पहले दिन के बाद दिया ये बयान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इतनी चर्चा पिछले दो दिनों में नहीं हुई होगी, जितनी नागपुर की पिच की हुई थी। हालांकि, पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद एक बात तो तय हो गई कि पहले दिन ज्यादा टर्न देखने को नहीं मिला, लेकिन स्पिनर जरूर हावी रहे।

कोई भी गेंद ऐसी नजर नहीं आई, जिससे पिच की क्वालिटी पर सवाल खड़े हों। ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पिच की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 47 रन देकर 5 विकेट हासिल करने वाले रविंद्र जडेजा ने साफ किया कि ये न तो डॉक्टर्ड पिच है और रैंक टर्नर, जहां पहले दिन से गेंद को असमान उछाल और बहुत ज्यादा टर्न मिले। उन्होंने दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नहीं नहीं, यह रैंक-टर्नर बिल्कुल नहीं है। भारत की अन्य पिचों की तुलना में उछाल कम है और विकेट धीमा है। आज बचाव करना मुश्किल नहीं था।"

उन्होंने आगे कहा, "जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा, हम अधिक टर्न देख सकते हैं, लेकिन यह हर जगह स्वाभाविक है।" जिस पिच पर ऑस्ट्रेलिया का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। उसी पिच पर टीम इंडिया के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने आसानी से चौके-छक्के लगाए और अर्धशतक पूरा कर लिया। वे दिन के आखिर तक नाबाद लौटे। हालांकि, केएल राहुल सस्ते में आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन बनाए थे।

 

लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में, खासकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा, "गेंद हाथों से अच्छे से निकल रही थी, मेरी लाइन और लेंथ भी अच्छी थी। विकेट में ज्यादा उछाल नहीं है। इसलिए मैं स्टंप टू स्टंप बॉलिंग पर ध्यान दे रहा था। मुझे पता था, अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मैं एलबीडब्लू और बोल्ड को गेम में ला सकता हूं।" ऐसा ही हुआ भी जब उन्होंने स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)