होम हम आजाद न रह पाए तो आप भी नहीं रहेंगे, यूरोप को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2023 11:52 PM

हम आजाद न रह पाए तो आप भी नहीं रहेंगे, यूरोप को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

हम आजाद न रह पाए तो आप भी नहीं रहेंगे, यूरोप को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

हम आजाद न रह पाए तो आप भी नहीं रहेंगे, यूरोप को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी चेतावनी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी यूरोप-विरोधी ताकत रूस के खिलाफ यूक्रेन और यूरोपीय संघ (ईयू) मिलकर लड़ रहे हैं।

इस दौरान, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के साथ युद्ध में मजबूती के लिए और अधिक सैन्य सहायता एवं हथियार आपूर्ति की भी मांग की। जेलेंस्की ने यूरोप को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम आजाद नहीं रह पाए तो आप भी नहीं रहेंगे। यूरोप में ग्रे जोन नहीं होना चाहिए। हमारे पूरे महाद्वीप को यूरोपीय भाग्य के लिए खुला होना चाहिए। जेलेंस्की ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की पहली वर्षगांठ से हफ्तों पहले ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए 27 राष्ट्रीय यूरोपीय संघ के नेताओं से यह बातें कहीं।

जेलेंस्की ने अपने संबोधन के बाद यूरोपीय संघ का झंडा उठाया और यूक्रेन का राष्ट्रगान बजाया गया। जेलेंस्की ने कहा, ''जब तक हम एकजुट हैं, जब तक हम अपने यूरोप और यूरोपीय जीवनशैली का ख्याल रखते हैं, तब तक यूरोप है और हमेशा रहेगा।'' उन्होंने कहा कि रूस यूरोपीय जीवनशैली को नष्ट करना चाहता है, लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। जेलेंस्की के संबोधन से पहले, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्ट मेत्सोला ने कहा कि सहयोगियों को यूक्रेन के लिए ''अगले कदम के रूप में तत्काल लंबी दूरी की मिसाइल'' और लड़ाकू जेट प्रदान करने पर विचार करना चाहिए। बाद में, राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन लौट गए।

यूरोपीय संघ के देशों ने जेलेंस्की को रूस के साथ जारी युद्ध में मजबूती के लिए और अधिक सैन्य सहायता देने का आश्वासन दिया। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान पदक से भी नवाजा गया। जेलेंस्की बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संसद पहुंचे। 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को रूस के साथ जारी युद्ध में मजबूती के साथ अपना समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। ईयू के मसौदा निष्कर्ष में कहा गया, ''यूरोपीय संघ यूक्रेन के साथ तब तक खड़ा रहेगा, जब तक उसे जरूरत है।'' जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि ईयू जेलेंस्की को ''एकता और एकजुटता का संकेत भेजेगा तथा यह (ईयू) दिखा सकता है कि हम यूक्रेन की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना समर्थन तब तक जारी रखेंगे जब तक इसकी जरूरत है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)