होम बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 9, 2023 11:49 PM

बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश

बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश

बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में दो दिनों तक होगी बारिश

लंबे समय तक शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में रही दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

अभी फरवरी को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज और कल (9-10 फरवरी) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है। कश्मीर घाटी में दोनों दिन तेज बारिश की चेतावनी है। IMD के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में 9-10 फरवरी को मध्यम से तेज बारिश होगी। उत्तराखंड में दोनों दिन आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी संकेत है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब में 9 और 10 फरवरी, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में 11-13 फरवरी को तेज गति से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान?
मौसम विभाग ने बताया है कि 10 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, 11 फरवरी तक सेंट्रल इंडिया के राज्यों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, पश्चिम भारत के राज्यों में 12 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 9 और 10 फरवरी को सुबह और शाम के रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)