होम विपक्ष का व्यवहार शर्मनाक, पीएम मोदी के भाषण के दौरान नारेबाजी पर भड़कीं एक्ट्रेस कंगना रनौत
विपक्ष का व्यवहार शर्मनाक, पीएम मोदी के भाषण के दौरान नारेबाजी पर भड़कीं एक्ट्रेस कंगना रनौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी भाषण दिया। अडानी मामले में विपक्षी सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी किए जाने के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर करारा वार किया।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके आरोपों की कीचड़ से कमल को खिलने में मदद मिलेगी। संसद में विपक्ष के लगातार हंगामे पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करके विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार शर्मनाक और मर्यादाहीन है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्वीट किए गए पीएम मोदी के भाषण वाले वीडियो पर लिखा, ''वो चाहे शेर की तरह दहाड़े या सूरज की तरह चमके, बादलों की तरह गरजे या बिजली को तरह कड़के। प्रधानमंत्री कभी मर्यादा से बाहर नहीं जाते। लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार विपक्ष ने दिखाया है वह शर्मनाक है, मर्यादाहीन है।'' पीयूष गोयल ने पीएम मोदी के जिस वीडियो को ट्वीट किया, उसमें वह अपने भाषण को खत्म करने से पहले कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि देश के लिए जीता हूं।
पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी
गौतम अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने सदन में पीएम मोदी के भाषण के दौरान कई नारे लगाए। गुरुवार दोपहर जैसे ही पीएम मोदी का भाषण शुरू हुआ, तुरंत कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में 'मोदी-अडानी भाई-भाई' के कई बार नारे लगे। पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने जो नारे लगाए उसमें एक ''अडानी पर मुंह तो खोलो, कुछ तो बोलो, कुछ तो बोलो'' भी था। इसके अलावा, अडानी पर जवाब दो, जवाब दो के भी जमकर नारे लगे। विपक्षी सांसदों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई दलों के नेता शामिल थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।