होम अमेरिकन एयरलाइंस ने कैंसर पेशेंट महिला को फ्लाइट से दिल्ली उतारा, क्या थी वजह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2023 08:39 PM

अमेरिकन एयरलाइंस ने कैंसर पेशेंट महिला को फ्लाइट से दिल्ली उतारा, क्या थी वजह

अमेरिकन एयरलाइंस ने कैंसर पेशेंट महिला को फ्लाइट से दिल्ली उतारा, क्या थी वजह

अमेरिकन एयरलाइंस ने कैंसर पेशेंट महिला को फ्लाइट से दिल्ली उतारा, क्या थी वजह

हाल ही में सर्जरी से गुजर चुकी एक कैंसर पेशेंट महिला को अमेरिकन एयरलाइंस ने कथित तौर पर 30 जनवरी को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार दिया। महिला को दिल्ली से न्यूयॉर्क जाना था। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA-293 से महिला को इसलिए उतार दिया गया क्योंकि उसने ओवरहेड केबिन में हैंडबैग को रखने के लिए क्रू मेंबर के निर्देशों का पालन नहीं किया था।

महिला यात्री ने दावा किया कि उसने बैग उठाने के लिए सहायता मांगी थी क्योंकि उसकी हाल ही में सर्जरी हुई थी और उसने कास्ट पहन रखी थी, लेकिन उसे कथित तौर पर मदद से इनकार कर दिया गया और फिर विमान से उतरने के लिए कहा गया।

अमेरिका में रहने वाली मीनाक्षी सेनगुप्ता ने अमेरिकन एयरलाइंस के खिलाफ उनके साथ हुए दुर्व्यवहार करने और 5 पाउंड से अधिक वजन के बैग के लिए सहायता मांगने पर, उन्हें गलत तरीके से विमान से उतारने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के डीजी अरुण कुमार ने बताया कि वह इसके लिए रिपोर्ट मांगेंगे और इस पर गौर करेंगे। उन्होंने कहा कि असंवेदनशीलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, "30 जनवरी को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 293 की दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए प्रस्थान करने से पहले, क्रू मेंबर के सदस्यों के निर्देशों का पालन न करने के लिए पैसेंजर को फ्लाइट से हटा दिया गया था। हमारी कस्टमर रिलेशंस टीम कस्टमर के पास उनके टिकट को वापस करने के लिए पहुंच गई है।"

सेनगुप्ता छुट्टी पर भारत में थीं जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है और उन्हें सर्जरी करानी है। इसके बाद उन्हें अमेरिका लौटना था। घटना के बाद, उन्होंने दूसरी एयरलाइन पर एक नया टिकट बुक करना पड़ा क्योंकि वहां मेडिकल रीजन की वजह से उन्हें ऐसा करना जरूरी था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)