होम जहां पीएम चाहेंगे.... महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2023 10:29 PM

जहां पीएम चाहेंगे.... महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

जहां पीएम चाहेंगे.... महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

जहां पीएम चाहेंगे.... महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर पंजाब के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन ने कहा, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं।

किसी ने भी इस बारे में मुझसे बात नहीं की है। यह कयास हैं, किसी ने मुझसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है। मैंने इससे पहले पीएम मोदी से कहा था कि मैं उनके साथ हूं। जहां वह चाहते हैं, मैं रहूंगा।'' वहीं, आम चुनाव लड़ने के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं हफ्ते भर से चल रही हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। फिर सितंबर 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

कोश्यारी ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने हाल ही में मुंबई के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था। सितंबर 2019 में राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले कोश्यारी पर तत्कालीन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार इल्जाम लगाती रही थी। गठबंधन की सरकार उन्हें बार-बार हटाने की भी मांग करती आई थी। महाराष्ट्र की मूर्तियों का कथित रूप से अपमान करने और इतिहास को विकृत करने के लिए विपक्षी दलों ने भी उनकी आलोचना की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले कैप्टन
गुरुवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कैप्टन ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)