होम उत्तराखंड में बिगड़ने जा रहा मौसम, इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी; जानें IMD अलर्ट
उत्तराखंड में बिगड़ने जा रहा मौसम, इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी; जानें IMD अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे में उत्तराखंड के 4 जिलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने की संभावना जताई है।
बुधवार को सुबह मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में ज्यादातर जगह हल्की धूप खिली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड से राहत महसूस की गई।
विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के चार जिलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं के चलने के साथ-साथ हिमस्खलन आने की संभावना जताई गई है। चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलो में बर्फीली हवाएं चलने के साथ हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। 2 फरवरी को ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।