होम पहले या दूसरे नहीं, तीसरे विकल्प पर विचार कर रहे वरुण गांधी; मां मेनका भी दे सकती हैं साथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2023 10:34 PM

पहले या दूसरे नहीं, तीसरे विकल्प पर विचार कर रहे वरुण गांधी; मां मेनका भी दे सकती हैं साथ

पहले या दूसरे नहीं, तीसरे विकल्प पर विचार कर रहे वरुण गांधी; मां मेनका भी दे सकती हैं साथ

पहले या दूसरे नहीं, तीसरे विकल्प पर विचार कर रहे वरुण गांधी; मां मेनका भी दे सकती हैं साथ

भारतीय जनता पार्टी और सरकार के खिलाफ बागी तेवर दिखा चुके पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी की आने वाले आम चुनाव में क्या भूमिका होगी, इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे कयास हैं कि वरुण गांधी कांग्रेस से जुड़ जाएंगे जबकि इस बात की भी चर्चा है कि वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम लेंगे।

मगर इन सबके बीच कई रिपोर्ट्स यह दावा कर रही हैं कि वरुण गांधी अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।

मां मेनका गांधी के साथ वरुण गांधी बना सकते हैं पार्टी

अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ वरुण गांधी के तेवर इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का साथ छोड़ देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण गांधी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से इतर अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। इस पार्टी में उनके साथ उनकी मां मेनका गांधी भी आ सकती हैं।

वरुण के कांग्रेस में जाने की भी हैं संभावनाएं

आने वाले चुनाव को लेकर वरुण गांधी के सामने विकल्प खुले हुए हैं। पहला विकल्प यह है कि वह कांग्रेस पार्टी को फिर से ज्वाइन कर लें। हालांकि, उनके विचार राहुल गांधी से अलग हैं। मगर प्रियंका गांधी, वरुण गांधी को मनाने की कोशिश कर सकती हैं। राजनीति के इतर वरुण और प्रियंका एक दूसरे के करीबी रहे हैं और दोनों में बातचीत भी होती रहती है।

वहीं समाजवादी पार्टी के साथ जाने के विकल्प के बारे में बात करें तो सपा के नेता शिवपाल यादव ने पहले यह संकेत देकर वरुण गांधी का स्वागत किया है कि वे बीजेपी को हराने वाले नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करेंगे। इसके अलावा वरुण गांधी कई बार अखिलेश यादव के काम की तारीफ भी कर चुके हैं।

चुनाव से पहले तीसरा विकल्प

दोनों पार्टियों में जाने के अलावा वरुण गांधी के सामने तीसरा विकल्प है कि वह एक किसी पार्टी में शामिल न होकर संयुक्त विपक्ष के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि संयुक्त विपक्ष के रूप में वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ने के विकल्प पर ध्यान दे रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)