होम प्रतियोगिता के पहले दिन आज देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों ने लहराया अपनी खेल प्रतिभा का परचम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2023 07:37 PM

प्रतियोगिता के पहले दिन आज देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों ने लहराया अपनी खेल प्रतिभा का परचम

प्रतियोगिता के पहले दिन आज देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों ने लहराया अपनी खेल प्रतिभा का परचम

प्रतियोगिता के पहले दिन आज देश-विदेश के बाल खिलाड़ियों ने लहराया अपनी खेल प्रतिभा का परचम

लखनऊ, 27 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित छः दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग (आई.एस.सी.एल.-2023) का रंगारंग उद्घाटन समारोह कल 28 जनवरी, शनिवार को अपरान्हः 2.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड मैदान में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसीडेन्ट श्री राजीव शुक्ला इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे जबकि खेल जगत से जुड़ी विभिन्न प्रख्यात हस्तियाँ उद्घाटन समारोह की गरिमा को बढ़ायेंगे। यह उद्घाटन समारोह के उपरान्त टी.आई.एस.एस.एल. इण्टरनेशनल स्कूल्स, कोलम्बो, श्रीलंका एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल की टीमों के बीच मैच खेला जायेगा। यह मैच सी.एम.एस. कानपुर रोड क्रिकेट ग्राउण्ड में अपरान्हः 4.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक खेला जायेगा।

  आई.एस.सी.एल.-2023 के अन्तर्गत क्रिकेट मैचों का आयोजन आज से प्रारम्भ हो गया। सी.एम.एस. कानपुर रोड क्रिकेट ग्राउण्ड पर खेले गये पहले मैच में एपीएस नोएडा  7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी टीम के छात्र खिलाड़ी विराट चौहान मैन ऑफ द मैच चुना गया। मल्टी एक्टिविटी सेन्टर मैदान पर पहला मैच डी.ए.वी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, पंजाब एवं डी.ए.वी. सुशील केडिया विश्वभारती हायर सेकेण्डरी स्कूल, नेपाल के बीच खेला गया, जिसमें नेपाल की टीम ने 231 रन बनाकर इस हाईस्कोरिंग मैच में जीत दर्ज की। इसी प्रकार, पर्थ रिपब्लिक ग्राउंड पर सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, कोलकाता एवं लीजेन्ड कम्बाइंड स्कूल, जिम्बाव्वे के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। जिम्बाव्वे की टीम 42 रन से जीत दर्ज की। इसी टीम के कोलिंग बी. ग्वेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

           

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)