होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल शाहजहांपुर में धूमधाम से मना 74 वां गणतंत्र दिवस
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल शाहजहांपुर में धूमधाम से मना 74 वां गणतंत्र दिवस

शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि आज हम सभी देश का 74 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 26 जनवरी के दिन ही भारत में संविधान लागू हुआ था। संविधान सभी देशवासियों को उनके अधिकारों और कत्तर्व्य से रू-ब-रू कराता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसे तैयार होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा। इसे बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर की सबसे अधिक भूमिका रही। यही कारण है कि उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।

संविधान पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। इसके साथ ही यह सभी नागरिकों को कानून के सामने एक समान होने का अधिकार भी देता है। उसी क्रम में पत्रकार आकाश सक्सेना ने भी अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से देशहित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिन्हा जी ने भारत के संविधान पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में अंशिका सक्सेना श्रीमती शुभा गौतम , श्रीमती बबिता, श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती इन्द्रमोहिनी, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, मनुज शर्मा, श्रीमती श्याम लता,श्रीमती नीलम, श्रीमती रानी आदि का सहयोग रहा


Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।