होम ऑस्ट्रेलिया का पूरा नहीं होगा भारत विजय प्लान! स्पिनर्स के लिए असमंजस में मेहमान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2023 10:09 PM

ऑस्ट्रेलिया का पूरा नहीं होगा भारत विजय प्लान! स्पिनर्स के लिए असमंजस में मेहमान

ऑस्ट्रेलिया का पूरा नहीं होगा भारत विजय प्लान! स्पिनर्स के लिए असमंजस में मेहमान

ऑस्ट्रेलिया का पूरा नहीं होगा भारत विजय प्लान! स्पिनर्स के लिए असमंजस में मेहमान

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों का मानना है कि भारत स्पिन पिचें तैयार कर रहा है.

वहीं, पूर्व कोच डेरेन लीमन ने भारतीय पिचों पर फिंगर स्पिनर्स यानि ऑफ स्पिनर्स के सफल होने की सलाह दे दी है. उन्होंने 2017 में स्टीव ओ कीफ के भारत में प्रदर्शन का उदाहरण सामने रखा. (AP Photo/Tertius Pickard)

स्टीव ओ कीफ ने भारत में पूणे टेस्ट में 12 विकेट अपने नाम किए थे. लेकिन आगे के तीन टेस्ट में वह सिर्फ 7 विकेट ही ले सके. अब सवाल यह है कि डेरेन लीमन की बात में कितनी सच्चाई है. बात करते हैं कि भारत में विदेशी ऑफ स्पिनर कितने सफल साबित हुए हैं. (ICC Instagram)

सबसे पहले बात करते हैं श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की. उन्होंने भारत में 40 टेस्ट खेले हैं. जिसमें 45.45 की औसत स्ट्राइक रेट 86.23 के स्ट्राइक रेट से उनके नाम 40 विकेट हैं. इसका मतलब है कि वह हर विकेट के लिए 45 से ज्यादा रन देते हैं जबकि 86 गेंद खर्च कर रहे थे. (AFP)

इंग्लैंड के ग्रीम स्वान भी दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हैं. उन्होंने भारत में कुल 6 टेस्ट खेले हैं. जिसमें उनके नाम लगभग 29 के औसत और 61 के स्ट्राइक रेट से 28 विकेट हैं. इससे अच्छा प्रदर्शन उनका इंग्लैंड में रहा है जहां की पिचों पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है. (Graeme Swann Instagram)

पाकिस्तान के सकलैन मुस्तैक एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनका रिकॉर्ड भारत में ठीक ठाक रहा है. उन्होंने भारत में केवल तीन टेस्ट ही खेले हैं जिसमें उनके नाम लगभग 21 के औसत 47 के स्ट्राइक रेट से 24 विकेट हैं. इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियन कोच का बयान ज्यादा असरदार नहीं है. (Saqlain Mushtaq Instagram)

ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कोच की बात मानी तो उनका भारत विजय प्लान फेल भी हो सकता है. इधर टीम इंडिया भी नए साल में लगातार फतेह हासिल कर रही है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रोहित शर्मा एंड कंपनी को टक्कर देना आसान बात नहीं होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)