होम अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी हैं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 22, 2023 11:29 PM

अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी हैं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी हैं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी हैं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) ने पिछले उपचुनावों में मिली हार-जीत की चर्चा के साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में राज्य की सभी 80 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को एक बार फिर प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनाना है। लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा गांधी (Indra Gandhi) प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी ने कहा कि बिना रुके, बिना थके परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जहां प्रदेश में हुए उपचुनावों (आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव, गोला गोकर्णनाथ और रामपुर विधानसभा उपचुनाव) में भाजपा को जिताने का काम किया, वहीं खतौली और मैनपुरी (Mainpuri) में मिली असफलताओं ने उन्हें यह संदेश भी दिया कि हमें मिलकर अभी ‘‘और परिश्रम, और ज्यादा परिश्रम'' करने की जरूरत है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय उपचुनावों में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने विपक्ष को आधारहीन किया और विधानसभा उपचुनाव तक में विपक्ष को यह बता दिया कि अब उनके लिए दिल्ली बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि हालांकि, तमाम सफलताओं के बीच हमने असफलता भी देखी है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि पराजय का डर हमारे अंदर आता ही नहीं है, क्योंकि हमारी यात्रा के हर पड़ाव ने हम सभी को दोगुनी शक्ति हर बार दी है। हमारा विश्वास तो इस बात से बढ़ता है कि क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत हम, कर्तव्य पथ पर जो मिले यह भी सही, वह भी सही। उन्होंने कहा कि इस सूत्र को लेकर हम सब अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर गतिमान हैं और इसलिए हमारा संगठन भी सतत प्रवाहमान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)