होम पंजाब में बनेगी फिल्म सिटी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान
पंजाब में बनेगी फिल्म सिटी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान
मुंबई दौरे पर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रही है।
वह मुंबई में पंजाब के फिल्म उद्योग और बॉलीवुड को एक साथ लाने के लिए आए हुए हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ा फिल्म सिटी बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मैं बड़े प्रोडक्शन हाउस से अनुरोध करूंगा कि आप पंजाब में आकर अपना स्टूडियो बनाइए।
उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के फिल्म उद्योग और बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आया हूं। मालूम हो कि पंजाब में फिल्म सिटी बनने से पंजबी सिनेमा उद्योग को नया पंख मिलने के साथ-साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभावों को अपने करियर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उनको पंजाब में ही बेहतर करियर और प्लेटफार्म मिल सकेगा। मुंबई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा को जोडऩा चाहते हैं।
सिर चढ़कर बोल रहा पंजाबी गीतों-फिल्मों का जादू
पंजाबी गीतों, म्यूजिक और पंजाबी सिंगर्स का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। यहां तक कि बॉलीवुड गानों से भी ज्यादा पंजाबी गानों का ही क्रेज होता है। न सिर्फ पंजाबी एलबम बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी पंजाबी गाने इस्तेमाल किए जाते हैं। भगवंत मान पंजाब में उद्योगों को स्थापित करने की दिशा में यहां फरवरी में होने वाले इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन में कारोबारियों को आमंत्रित करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए वह पहले भी देश-विदेश में कारोबारियों से मुलाकात कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री मान मुंबई में कारोबारियों से पंजाब में निवेश और यहां वर्तमान स्थिति बारे बातचीत करेंगे। साथ ही उन्हें पंजाब सरकार की निवेश नीतियों से अवगत कराएंगे। पंजाब में फिल्म सिटी बनाने के ऐलान से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्त्यनाथ भी यूपी के गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। यह नोएडा के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ जमीन पर बनेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।