होम राहुल की यात्रा का मिला निमंत्रण, TMC बोली- कांग्रेस को लड़ते देख अच्छा लगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 12, 2023 09:12 PM

राहुल की यात्रा का मिला निमंत्रण, TMC बोली- कांग्रेस को लड़ते देख अच्छा लगा

राहुल की यात्रा का मिला निमंत्रण, TMC बोली- कांग्रेस को लड़ते देख अच्छा लगा

राहुल की यात्रा का मिला निमंत्रण, TMC बोली- कांग्रेस को लड़ते देख अच्छा लगा

कभी केंद्र की सत्ता में साझेदार रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एक बार फिर से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के प्रति नरम पड़ने का संकेत दे रही है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए टीएमसी को भी निमंत्रण भेजा है।

दरअसल राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हो रहा है। इस समापन समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 20 से ज्यादा समान विचारधारा वाले दलों को निमंत्रण भेजा है। हालांकि टीएमसी ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि वह इस यात्रा में शामिल होगी या नहीं।

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने हाल ही में कहा, “हम हमेशा कांग्रेस के सड़कों पर आने और भाजपा से लड़ने के पक्ष में रहे हैं। अगर इस यात्रा से कांग्रेस को मदद मिलती है तो हमें खुशी होगी।" एक अन्य टीएमसी नेता, समीर चक्रवर्ती ने कहा, “भारत में यह सच्चाई है कि कांग्रेस लोकसभा की कम से कम 170 सीटों पर भाजपा के लिए एकमात्र चुनौती है। लेकिन भाजपा इसलिए ताकतवर हो गई है क्योंकि कांग्रेस उसे उन सीटों पर कड़ी टक्कर देने में विफल रही।"

हालांकि, चक्रवर्ती ने कहा, "राहुल गांधी को इस भारत जोड़ो से पहले 'कांग्रेस जोड़ो' यात्रा का आयोजन करना चाहिए था। कांग्रेस को इसकी गंभीरता से जरूरत है।” उनके बयानों के बाद टीएमसी के दो अभिनेताओं से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा और चिरंजीत चक्रवर्ती ने राहुल यात्रा का खुला समर्थन किया। आसनसोल से टीएमसी सांसद सिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा को "क्रांतिकारी" बताते हुए इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा: "देश में ऐसी यात्रा पहले कभी नहीं हुई। राहुल का व्यक्तित्व देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।"

एक दिन बाद, टीएमसी के बारासात विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती ने कहा कि यात्रा "एक बहुत अच्छी पहल" थी। उन्होंने कहा, “विनोबा भावे चले। राहुल गांधी भी चल रहे हैं। हर कोई भारत को एक करने की कोशिश कर रहा है। गलत क्या है?" उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, "पार्टी नेतृत्व ने शत्रुघ्न सिन्हा से कहा है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर जो कुछ भी कहा, वह विशेष रूप से उनका निजी विचार है और यह हमारी पार्टी का स्टैंड नहीं है।"

टीएमसी के दो नेताओं के बयानों का स्वागत करते हुए, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारत जोड़ो यात्रा पर अपना रुख स्पष्ट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हम खुश हैं कि शत्रुघ्नजी और चरणजीत ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है, लेकिन हमें ममता बनर्जी के बयान की जरूरत है।" 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद से, टीएमसी का कांग्रेस के प्रति सुलह वाला रवैया कुछ खास नहीं रहा है। कांग्रेस गठबंधन ने उन चुनावों में जीरो सीट जीती थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)