होम सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के दो छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 11, 2023 08:05 PM

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के दो छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के दो छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

सी.ए. फाइनल परीक्षा में सी.एम.एस. के  दो छात्रों को सफलता, बने चार्टड एकाउन्टेन्ट

लखनऊ, 11 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने चार्टड एकाउन्टेन्सी की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। चार्टड एकाउन्टेन्ट बनने वाले इन छात्रों में शिवांशु तिवारी एवं हर्षित अरोड़ा शामिल हैं। चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की परीक्षा इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसके परिणाम घोषित कर दिये  गये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन दोनों मेधावी छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा इन छात्रों की सफलता पर सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने मेहनत व लगन के दम पर अपने सपनों को साकार किया है।

इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।सी.एम.एस. छात्र शिवांशु तिवारी ने नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक की अपनी सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. चौक कैम्पस से पूरी की है तथापि आई.सी.एस.सी. (कक्षा-10) की परीक्षा 96 प्रतिशत व आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 92 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। कक्षा-12 तक विज्ञान वर्ग के छात्र होते हुए भी शिवांशु ने अपनी रूचि के अनुसार सी.ए. बनने का निर्णय लिया और अपनी लगन, मेहनत व संकल्प के दम पर पहले ही प्रयास में सी.ए. की फाइनल परीक्षा उच्च अंको से उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र हर्षित अरोड़ा ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)