होम विराट कोहली के बल्ले से निकला एक और शतक, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2023 09:04 PM

विराट कोहली के बल्ले से निकला एक और शतक, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर

विराट कोहली के बल्ले से निकला एक और शतक, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर

विराट कोहली के बल्ले से निकला एक और शतक, सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पिछले महीने वनडे इंटरनेशनल मैच में शतकीय पारी खेली थी, जबकि वे अब श्रीलंका के खिलाफ भी शतक जड़ने में सफल हुए हैं।

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अच्छे अंदाज में खेलने उतरी और टीम ने बड़ा स्कोर भी हासिल किया।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने 80 गेंदों में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 45वां अर्धशतक किया। अब विराट कोहली के निशाने पर जल्द सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड होने वाला है। सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि विराट कोहली के शतकों की संख्या 45 हो गई है। विराट ने शतक तक 10 चौके और 1 छक्का लगाया।

कोहली का विराट रिकॉर्ड

विराट कोहली दो देशों के खिलाफ 9-9 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 शतक जड़े हैं और अब श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 9वां शतक जड़ा है। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं।

एक देश में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने भारत में सबसे ज्यादा शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। हालांकि, विराट कोहली ने ये उपलब्धि कम पारियों में हासिल की है। विराट कोहली ने 99 पारियों में 20 शतक भारत की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 160 पारियों में ये कमाल किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)