होम रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2023 09:12 PM

रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट,

रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट,

रिकॉर्ड बनाकर सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट,

सोने की कीमतें जनवरी की शुरुआत के साथ ही लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। सोने की कीमतें सोमवार को एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 56000 को पार कर गई थी। लेकिन मंगलवार को इनमें कुछ नरमी देखी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 833 रुपये लुढ़ककर 68,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमत आठ माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को कॉमेक्स में इसके भाव अपरिवर्तित रहे, जिसका कारण अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट थी।’’ विदेशी बाजारों में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ 1,872 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस पर रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें सात सप्ताह के उच्चतम स्तर के आसपास बढ़ने के बाद स्थिर कारोबार कर रही है। निवेशक मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे केंद्रीय बैंक की ब्याज दर में वृद्धि के रुख का संकेत मिल सकता है।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)