होम 5 दिन बाद दिल्ली को मिली शीतलहर से राहत, 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा तापमान
5 दिन बाद दिल्ली को मिली शीतलहर से राहत, 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा तापमान
राजधानी दिल्ली को पांच दिन बाद मंगलवार को शीतलहर से राहत मिली। दिन भर खिली धूप के चलते दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों मंगलवार को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में कोहरे और ठंड में राहत महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने लगा और दस बजे के बाद हल्की धूप निकल आई। दिन के समय भी अच्छी धूप निकली रही। इसके चलते तापमान में भी इजाफा हुआ है।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली में छह दिनों के बाद न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से ऊपर आया है। जबकि, बीते पांच दिनों में राजधानी शीतलहर की चपेट में थी। इस दौरान दिल्ली की ज्यादातर इलाकों का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था।
चौबीस घंटे में तीन डिग्री बढ़ा तापमानः
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लेकिन, मंगलवार को इसमें तेजी से इजाफा हुआ और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी इसमें और बढ़ोतरी होगी।
गुरुवार को हो सकती है हल्की बूंदाबांदीः
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार के दिन भी सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की गति भी आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी। दिन में हल्के बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। जबकि, गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
तीन दिनों में इस तरह बढ़ा तापमानः
08 जनवरी-1.9 डिग्री सेल्सियस
09 जनवरी-3.8 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी-6.4 डिग्री सेल्सियस
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।