होम चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2023 09:23 PM

चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर भागा बंदर, छत से फेंका

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक बंदर घर में घुस कर एक डेढ़ महीने के नवजात को उठा ले गया। बच्चे के रोने की आवाज पर जब परिजन पहुंचे तो बंदर बच्चे को लेकर सीढ़ी पर जाने लगा।

छत पर चढ़ने से पहले बंदर ने बच्चे को छोड़ दिया। ऊंचाई अधिक होने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

ये मामला तिंदवारी के छापर गांव का है। 14 नवंबर को विश्वेश्वर के घर बेटा हुआ था। विश्वेश्वर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसकी पत्नी नवजात को कमरे में सुलाने के बाद बर्तन धो रही थी। तभी चार-पांच बंदर कमरे में घुस गए। एक बंदर चारपाई पर सो रहे नवजात उठा लिया। सीढ़ी पर चढ़ते समय बच्चे की रोने की आवाज सुनाकर बेटी निम्मा पहुंची तो बंदर के हाथों में बच्चा देख शोर मचाने लगी। बंदर तेजी से भागने लगा और बच्चे को सीढ़ी से छोड़ दिया। बच्चा लुढ़कता हुआ नीचे आ गिरा। नवजात के मुंह से खून निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसे उखड़ गई थीं।

ग्राम प्रधान के मुताबिक गांव में 100 से अधिक बंदर आतंक मचाए हुए हैं। चार महीने पहले एडीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद वनरक्षक रामराज आए। वह घूम टहलकर चले गए। बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की होती तो आज बच्चे की जान न जाती।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)