होम अस्पताल में किसे मिलने को बेकरार थे ऋषभ पंत? हादसे के बाद से ही था इंतजार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2023 08:53 PM

अस्पताल में किसे मिलने को बेकरार थे ऋषभ पंत? हादसे के बाद से ही था इंतजार

अस्पताल में किसे मिलने को बेकरार थे ऋषभ पंत? हादसे के बाद से ही था इंतजार

अस्पताल में किसे मिलने को बेकरार थे ऋषभ पंत? हादसे के बाद से ही था इंतजार

ऋषभ पंत इस वक्त देहरादून के अस्पताल में हैं. 30 दिसंबर को एक बड़े सड़क हादसे में वो जख्मी हो गए थे. उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी जिसके बाद उसमें आग लग गई. हालांकि उससे पहले पंत कार से किसी तरह बाहर निकल आए.

चोट लगने के बाद से ऋषभ पंत से कई करीबी लोग मुलाकात या बात कर चुके हैं लेकिन इस खिलाड़ी को दो ऐसे लोगों का इंतजार था जिन्हें शायद पंत कभी ना भूल पाएंगे. बात हो रही है हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर रजत कुमार और उनके साथी कंडक्टर की जिन्होंने पंत से मुलाकात की है.

हरियाणा रोडवेज के ये ड्राइवर और कंडक्टर ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे. खबरों के मुताबिक पंत को इन दोनों का इंतजार था. वो हादसे के बाद से ही उनसे मिलना चाहते थे. बता दें हरियाणा रोडवेड के ड्राइवर रजत कुमार ने ही पंत की सबसे पहले मदद की थी. उन्होंने ही समय पर पुलिस को इस हादसे की खबर दी और फिर पंत का इलाज हो पाया.

पंत ने 'रक्षकों' को कहा थैंक्स

ऋषभ पंत और रजत कुमार की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पंत की मां भी वहीं खड़ी हैं. पंत का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत उनसे मिलकर काफी खुश थे और उन्होंने मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया. बता दें ऋषभ पंत की गाड़ी में जब आग लग गई थी तो कई गाड़ियां वहां से गुजरी लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया. ऐसे में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर रजत कुमार ने उनकी मदद की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)