होम विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया सी.एम.एस. छात्रा मंजुला ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 29, 2022 08:13 PM

विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया सी.एम.एस. छात्रा मंजुला ने

विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया सी.एम.एस. छात्रा मंजुला ने

विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया सी.एम.एस. छात्रा मंजुला ने

लखनऊ, 29 दिसम्बर। सिटी मान्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा मंजुला सिंह ने दुनिया की करीब 7 अलग-अलग भाषाओं में महारत हासिल कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। भाषाओं की जादूगर सी.एम.एस. छात्रा मंजुला को उसकी अद्भुद प्रतिभा, क्षमता एवं विशेष योग्यता हेतु विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला, एलीमेन्ट्री वियतनामीज लैंग्गुएज, एल-लिंगो लैग्गुएज ट्रेनिंग इन स्पेनिश आदि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। मंजुला ने अपनी प्रतिभा व मेधात्व के दम पर न सिर्फ स्पेनिश, जर्मन, अरबी, कोरियाई, वियतनामी, हिन्दी और अंग्रेजी समेत दुनिया की अन्य भाषा बोलने में दक्षता हासिल की है, बल्कि भाषाओं के विस्तार हेतु छात्रों व किशोरों के प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य कर रही है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।छात्रों को विभिन्न भाषाओं का ज्ञान उनके वैश्विक पटल पर विकास व उत्थान में अत्यन्त सहायक है, साथ ही रोजगार कौशल बढ़ाने व में उच्चशिक्षा के अवसर बढ़ाने में भी अत्यन्त लाभकारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. के सभी कैम्पस में छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विभन्न देशों की भाषाओं को सीखने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)