होम सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2022 09:12 PM

सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रविवार को सुशासन  दिवस के रूप में मनायी जा रही है। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन भकिया जाएगा। उप्र के विभिन्न जिलों में जहां अटल की स्मृति में उनकी लिखी कविताओं का पाठ कवि करेंगे, वहीं संस्कृति विभाग की ओर से लोकभवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनके जीवन पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

इसके अलावा आगरा के बटेश्वर (बाह) में संस्कृति विभाग की ओर से अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सुधीर नारायण, आर्ची, श्रेया, देशदीप एवं रिंकू पूर्व प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का गायन किया।  वहीं बलरामपुर में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कविगण मुकुल महान, शिव कुमार व्यास, शशि श्रेया, योगी योगेश शुक्ल और श्रेयस त्रिपाठी की ओर से अटल की कविताओं का पाठ हुआ। बता दें कि अटल की स्मृति में शनिवार से राज्य सरकार ने "संकल्प अटल हर घर जल" जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)