होम उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का कहर, शीत लहर का अलर्ट जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2022 08:50 PM

उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का कहर, शीत लहर का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का कहर, शीत लहर का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का कहर, शीत लहर का अलर्ट जारी

उत्तर भारत ठंड से ठिठुरने लगा है। ठंड का सितम यहां जारी है। अब दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरा छाने के कारण तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। इसी बीच सूरज भी आसमान से ताकांझाकी करने में लगा है। सूरज की रोशनी भी उत्तर भारतियों को नहीं मिल रही है जिस कारण तापमान अधिक गिरता जा रहा है।उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन का ये सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इसकी के साथ इस मौसम की सबसे सर्द रात भी दर्ज की गई है।उत्तर भारत के अन्य राज्य जैसे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि में भी ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 26 दिसंबर को हिमालय के हिस्सों में हल्की बारिश होने की सभावना है। यहां हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब में छाएगा कोहरा
वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। अगले पांच दिनों तक पंजाब में घना कोहरा छाया रह सकता है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी गिरावट हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील की गई है कि गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। राज्य के कई शहरों में तापमान में भी भारी गिरावट हो सकती है। यहां तापमान 4-5 डिग्री पर पहुंच सकता है।

कश्मीर में ठंड बढ़ी
कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात 24 दिसंबर को दर्ज की गई। मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा। हालांकि, अगले हफ्ते बारिश की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार की रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में सामान्य से नीचे रहा। अधिकारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप जम गए हैं, और साथ ही डल झील का अंदरूनी हिस्सा भी जम गया है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में पारा लुढ़का
राजस्थान में शनिवार रात सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि प्रदेश के करौली में शनिवार रात पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, चूरू में 2.5 डिग्री, बीकानेर में 3.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 3.9 डिग्री, अलवर में 4.0 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 4.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, अन्ता (बारां) में 5.3 डिग्री और श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सिरोही में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, जबकि कोटा में 11.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)