होम प्रेमिका को पिटने वाले प्रेमी के खिलाफ हुई कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2022 08:55 PM

प्रेमिका को पिटने वाले प्रेमी के खिलाफ हुई कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

प्रेमिका को पिटने वाले प्रेमी के खिलाफ हुई कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

प्रेमिका को पिटने वाले प्रेमी के खिलाफ हुई कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के रीवा में अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट करने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद वो पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है, जिसके बाद युवक का घर नेस्तनाबूद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसमें अपहरण और मारपीट की मुख्य धाराएं शामिल की गई है। वहीं जिस युवक ने मारपीट के इस वीडियो को वायरल किया है उसके खिलाफ भी पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो रीवा जिले के मऊगंज का है। यहां एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 24 दिसंबर को एक वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका को बड़ी बेरहमी से थप्पड़ और लात-घुसे मारता नजर आ रहा है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को इस हद तक पीटा कि वह अधमरी हो गई। वीडियो में लड़के द्वारा प्रेमिका को मारे जाने की घटना से देखने वालों की रूह तक कांप गई मगर मारते हुए लड़के का दिल नहीं पसीजा।

सड़क किनारे अधमरी पड़ी रही युवती

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने प्रेमी को कथित तौर पर शादी करने के लिए कहा था। प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी भड़क गया और उसने उसे रोड पर बड़ी बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई और काफी देर तक रोड किनारे पड़ी रही। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी को किया गया निलंबित

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई को खाना पूर्ति कहा गया। इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ इस मामले ने तूल पकड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाणी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पंकज के खिलाफ धारा 294, 323, 366, 506, 37 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पर गाज गिरी है। आरोप है कि मामले की गंभीरता को ना समझते हुए श्वेता मौर्य ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और मामले को हल्के में लिया। उन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)