होम किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले अधिकारियों को भेजें जेल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2022 11:38 PM

किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले अधिकारियों को भेजें जेल

किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले अधिकारियों को भेजें जेल

किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले अधिकारियों को भेजें जेल

पेराई सत्र 2022-23 में क्रय केंद्रों पर किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले कर्मचारी या अन्य किसी ने घटतौली की तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह निर्देश प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने गन्ना अफसरों को दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह बताया कि चीनी मिल प्रबंधकों के अलावा विभागीय कर्मियों को इसको लेकर जानकारी दी गई है। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रानिक वेब्रिजों (कांटों) में प्रयुक्त कंट्रोलर एवं जंक्शन बाक्स को अफसरों की निगरानी में सील किया जाए,
अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चीनी मिल गेट एवं गन्ना क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वेब्रिजों (कांटों) में प्रयुक्त कंट्रोलर एवं जंक्शन बाक्स को अफसरों की निगरानी में सील किया जाए, ताकि छेड़छाड़ की आशंका न रहे। इलेक्ट्रानिक वेब्रिजों में जितने तार लगे हुए हैं उन्हें प्लास्टिक स्पाइरल पाइप के अंदर बाइंड कराया जाए, ताकि इन तारों के साथ छेड़छाड़ न हो सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि घटतौली अगर किसी तौल लिपिक की संलिप्तता पाई गई तो उसका तत्काल लाइसेंस निलंबित कर निरस्त किया जाएगा। साथ ही अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में दोगुनी करनी होगी कृषि विकास दरः योगी
राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कृषि विकास दर दोगुनी करनी होगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की प्रदर्शनी की शुरुआत की और कृषकों, कृषि उद्यमियों व कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के साथ ही पुरस्कार वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ाना है तो कृषि विकास की दर को दोगुना करना होगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)