होम चौथी लहर के चलते आज रात से पूरे भारत में लॉकडाउन? मोदी कैबिनेट में लिया ये फैसला? PIB ने बताया क्या है मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2022 11:27 PM

चौथी लहर के चलते आज रात से पूरे भारत में लॉकडाउन? मोदी कैबिनेट में लिया ये फैसला? PIB ने बताया क्या है मामला

चौथी लहर के चलते आज रात से पूरे भारत में लॉकडाउन? मोदी कैबिनेट में लिया ये फैसला? PIB ने बताया क्या है मामला

चौथी लहर के चलते आज रात से पूरे भारत में लॉकडाउन? मोदी कैबिनेट में लिया ये फैसला? PIB ने बताया क्या है मामला

चीन में कोरोना की अबतक की सबसे खतरनाक लहर आई है। यहां हर दिन लाखों की संख्या में नए मरीज सामने आने से अस्पतालों में लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं, तो वहीं दवाओं की भी किल्लत हो गई है।

कोरोना की लहर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी फर्जी मैसेजस की भरमार हो गई है। इन मैसेजस के जरिए कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक दावा भारत में लॉकडाउन को लेकर किया जा रहा है।दरअसल 'CE News' नामक एक #YouTube चैनल के वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि आज रात 12 बजे से 7 दिन तक भारत बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस चैनल के माध्यम से यह भी कहा जा रहा है कि ये फैसला मोदी सरकार ने कोरोना की चौथी लहर की भयावह स्थिति को देखते हुए कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारत सरकार की संस्था PIB Fact Check ने जांच की है।PIB Fact Check ने जांच के बाद ये पाया कि सरकार ने कैबिनेट की बैठक के दौरान ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है और न ही लॉकडाउन का ऐलान किया है। बता दें कि भारत में अभी स्थिति कंट्रोल में है और सरकार चौथी लहर से बचाव के लिए पूरी तैयारी कर रही है।गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 201 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति मौत की खबर है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए थे। जबकि तीन लोगों की जान गई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 38 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)