होम चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2022 10:36 PM

चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला

चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला

चीन के साथ झड़प के बाद सरकार का बड़ा फैसला

अधिकारियों ने बताया, इस क्षेत्र में मौजूदा मोबाइल टावर mobile tower अभी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इससे रक्षा बलों के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है।

ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है

तवांग सेक्टर में बीते दिनों चीनी सैनिकों (chinese soldiers) के साथ हुई झड़प के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एलएसी पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार 23 नए मोबाइल टावर mobile tower लगाने जा रही है। तवांग जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह फैसला नौ दिसंबर को यांग्त्से में भारत-चीन सैनिकों के संघर्ष के बाद लिया गया है। तवांग के उपायुक्त केएन दामो ने कहा कि सरकार के फैसले के मुताबिक, बीएसएनएल और भारती एयरटेल तवांग में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 23 नए मोबाइल टावर लगाएंगे।

 

रक्षा बलों को मिलेगी बेहतर Better सुविधा
अधिकारियों ने बताया, इस क्षेत्र में मौजूदा मोबाइल टावर (mobile tower) अभी जरूरत के मुताबिक सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। इससे रक्षा बलों के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। अधिकारी ने बताया, पहले सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क Mobile network नहीं था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और बुम-ला और वाई-जंक्शन पर भी इंटरनेट सेवा और मोबाइल कनेक्टिविटी मौजूद है। हालांकि, इसमें सुधार की जरूरत है।
43 टावर की प्रशासन Administration ने की थी मांग
अधिकारियों ने बताया, तवांग जिला प्रशासन की ओर से 43 नए टावर की मांग की गई थी। हालांकि, 23 नए टावर लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, सर्दियों में मोबाइल टावर (mobile tower) स्थापित करना एक चुनौती होगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)