होम इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ के तीसरे दिन बिखरी ज्ञान-विज्ञान व कलात्मक प्रतिभा की इन्द्रधनुषी छटा

उत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 13, 2022 06:52 PM

इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ के तीसरे दिन बिखरी ज्ञान-विज्ञान व कलात्मक प्रतिभा की इन्द्रधनुषी छटा

इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ के तीसरे दिन बिखरी ज्ञान-विज्ञान व कलात्मक प्रतिभा की इन्द्रधनुषी छटा

इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘सैम-2022’ के तीसरे दिन बिखरी ज्ञान-विज्ञान व  कलात्मक प्रतिभा की इन्द्रधनुषी छटा

लखनऊ, 13 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय इण्टरनेशनल स्पोर्टस, आर्टस एण्ड म्यूजिक प्रतियोगिता (सैम-2022) के तीसरे दिन आज देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर साबित कर दिया कि भावी पीढ़ी विश्व समाज में रचनात्मक बदलाव के प्रति उत्सुक व सजग है। नेपाल समेत देश विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने आज रंगोली, मॉडल मेकिंग, क्विज एवं कोरियोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं द्वारा बड़े ही जोरदार ढंग से विश्व एकता, विश्व शान्ति व विश्व बन्धुत्व का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज सीनियर वर्ग की सैम क्विजर्स (क्विज) प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड से हुआ। प्रारम्भिक राउण्ड से चयनित 8 छात्र टीमों ने प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से भागीदारी की व अपने ज्ञान-विज्ञान से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स, आर्टस, म्यूजिक व जनरल अवेयरनेस से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये, जिसका प्रतिभागी छात्रों ने बिजली की गति से जवाब देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।      इसी प्रकार, सीनियर वर्ग की सैम स्कल्पटर्स (3डी मॉडल मेकिंग) प्रतियोगिता भी बेहद आकर्षक रही, जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर खेल, कला व संगीत के माध्यम से एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना को दर्शाया। यह प्रतियोगिता ‘इक्वेशन फॉर कोलैबोरेशन’थीम पर सम्पन्न हुई। इसी प्रकार, सैम मैरियोनेट मैजीशियन (कोरियोग्राफी) प्रतियोगिता भी अत्यन्त रोचक रही। ‘हॉलमार्क ऑफ स्पोर्टस - डिसिप्लिन, डेडीकेशन एण्ड डिवोशन’ थीम पर आयोजित इस दिलचस्प प्रतियोगिता में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने कठपुतली का स्वरूप बनाकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों की कहानी को दर्शाया। विदित हो कि चार-दिवसीय सैम-2022 का आयोजन 11 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की 45 से अधिक छात्र टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)